{"_id":"6a4bfbed773b7e1b5507768f","slug":"office-to-be-besieged-if-road-is-not-repaired-within-a-week-kangra-news-c-95-1-kng1047-243259-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हफ्ते में सड़क की मरम्मत नहीं की तो होगा कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हफ्ते में सड़क की मरम्मत नहीं की तो होगा कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
जवाली के अधीन मरियाना से मिनी हरिद्वार मार्ग के खस्ताहाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। जवाली के मरियाना से मिनी हरिद्वार सड़क की बदहाल स्थिति के लिए लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो वे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
यह मार्ग बलिदानी जीत सिंह के नाम पर बनाया गया लेकिन मौजूदा समय में इस मार्ग पर पड़े गड्ढे परेशान कर रहे हैं। तीन किलोमीटर लंबा यह मार्ग मरियाना पंचायत के मरियाना, मलेला गांव और लाहडू पंचायत के ताहलियां गांव की करीब एक हजार आबादी को जोड़ता है।
राम सिंह, कृष्ण देव, जरनेल सिंह, रूप लाल, रामेश कुमार, हेम राज, सौरभ कुमार और संदीप कुमार आदि ग्रामीणों ने कहा कि लगता है सरकार, प्रशासन और विभाग इस मार्ग की सुध लेना ही भूल गया है। मरीज को कंधे पर उठाकर पक्की सड़क तक लाना पड़ता है, तब जाकर एंबुलेंस की सुविधा नसीब हो पाती है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग जवाली के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि बरसात के बाद मार्ग की हालत को दुरुस्त किया जाएगा।