सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One lakh farmers took loan through Kisan Credit Card

Kangra News: एक लाख किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड से लिया ऋण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
One lakh farmers took loan through Kisan Credit Card
विज्ञापन
-राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के सदन में उठाए प्रश्न पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री राम नाथ ठाकुर ने दी जानकारी
Trending Videos

-------
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने सदन में कांगड़ा जिले में किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित प्रश्न उठाया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री राम नाथ ठाकुर ने जानकारी दी कि 31 दिसंबर 2025 तक कांगड़ा जिले में 1,04,212 किसान किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खेती और संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण प्राप्त कर रहे हैं। जिले में अब तक इस योजना के तहत कुल 1,241 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत कृषि कार्यों के लिए 3 लाख रुपये तक तथा पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 2 लाख रुपये तक के अल्पकालीन ऋण पर ब्याज में अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 1 जनवरी 2025 से किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बिना गारंटी (कोलैटरल-फ्री) ऋण की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण लेने की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। ऋण की पात्रता राज्यस्तरीय तकनीकी समिति तय करती है। केंद्र सरकार ने बैंकों के लिए यह अनिवार्य किया है कि वे अपनी कुल ऋण राशि का न्यूनतम 18 प्रतिशत कृषि और संबद्ध गतिविधियों में दें। वर्ष 2016 से यह भी सुनिश्चित किया है कि इन ऋणों में से कम से कम 10 प्रतिशत राशि छोटे और मध्यम किसानों को प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed