{"_id":"6a4d5c85b32deae4ef028ac8","slug":"opposition-to-the-removal-of-the-divider-in-maranda-bazaar-kangra-news-c-95-1-kng1037-243512-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मारंडा बाजार में डिवाइडर हटाने का विरोध, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मारंडा बाजार में डिवाइडर हटाने का विरोध, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Wed, 08 Jul 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। मारंडा बाजार में मुख्य सड़क से डिवाइडर हटाने के फैसले के विरोध में स्थानीय व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को व्यापार मंडल मारंडा के अध्यक्ष तुषार शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने तर्क दिया कि मेला मल सूद रोटरी आई अस्पताल में रोजाना सैकड़ों बुजुर्ग और आंखों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। पंजाब नेशनल बैंक और अस्पताल के समीप वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां से डिवाइडर हटाने पर मरीजों के लिए सड़क पार करना जानलेवा साबित हो सकता है।
तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित रखने और हादसों को रोकने के लिए डिवाइडर का रहना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही अस्पताल के सामने यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात करने की भी मांग की गई है। उधर, पालमपुर नगर निगम की उप महापौर नीलम मलिक ने भी डिवाइडर न हटाने का समर्थन किया है। वहीं, एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) प्राधिकरण को डिवाइडर हटाने के पुराने आदेशों को रद्द करने के निर्देश जारी करेगा।