फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Panchakarma building inaugurated at Kayakalp.

Kangra News: कायाकल्प में पंचकर्म भवन का किया शुभारंभ

Sat, 04 Jul 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Panchakarma building inaugurated at Kayakalp.
पालमपुर कायाकल्प प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ करते हुए शांता कुमार व अन्यस्त्रोत संस्
पालमपुर (कांगड़ा)। विवेकानंद परिसर पालमपुर स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान कायाकल्प में नवनिर्मित पंचकर्म भवन का लोकार्पण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कायाकल्प की बढ़ती लोकप्रियता और पंचकर्म के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए विभाग का विस्तार आवश्यक हो गया था। नए भवन में प्रत्येक उपचार कक्ष को स्वतंत्र इकाई के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में शांता कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 में कायाकल्प की स्थापना का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। अमेरिका सहित 40 से अधिक देशों के स्वास्थ्य साधक यहां उपचार ले चुके हैं। 50 हजार से अधिक लोग जीवनशैली में सुधार के लिए प्रेरित हुए हैं। इस अवसर पर ट्रस्टी विक्रम शर्मा, कायाकल्प के प्रशासक डॉ. आशुतोष गुलेरी, डॉ. विमल दुबे, राकेश कोरला, डॉ. अभिनव राणा, डॉ. शालिनी सैणी सहित पंचकर्म विभाग के परिचारक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed