सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Parking ready in Jawali for one and a half year, tender could not be done for operation

Kangra News: जवाली में डेढ़ साल से पार्किंग तैयार, संचालन के लिए नहीं हो सका टेंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Parking ready in Jawali for one and a half year, tender could not be done for operation
गोरख राम
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। नगर परिषद जवाली में लापरवाही का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पुराने बस अड्डे पर करीब 15 लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हुए डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन इसके संचालन के लिए अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। लोग सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं, जहां पुलिस चालान काटकर उनकी जेब ढीली कर रही है।
Trending Videos

शहर में बढ़ती ट्रैफिक और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2022 में पुराने बस अड्डे को पार्किंग में बदलने की योजना बनी थी। वर्ष 2024 की शुरुआत तक मरम्मत और अन्य साजो-सामान का काम पूरा कर लिया गया था। यहां 50 से अधिक वाहनों को खड़ा करने की पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन नगर परिषद की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आज तक इसका संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग सुविधा न होने का सीधा असर जवाली के व्यापार पर पड़ रहा है। पार्किंग की जगह न मिलने और पुलिस के डर से लोग अब बाजार आने से कतराने लगे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों का धंधा मंदा पड़ रहा है। जो लोग मजबूरी में आते भी हैं उन्हें अपनी गाड़ी की सुरक्षा और चालान का डर सताता रहता है।
पार्किंग न होने से ग्राहक बाजार में नहीं रुकते। इससे बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को तुरंत इसका संचालन शुरू करना चाहिए। -उजागर सिंह, व्यापारी
पार्किंग बनी है पर बंद है। सड़क पर गाड़ी खड़ी करते ही पुलिस चालान कर देती है। विभाग की लापरवाही की सजा जनता को मिल रही है। -राकेश कुमार, वाहन चालक
लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अगर सुविधा नहीं मिली, तो यह सरकारी पैसे की बर्बादी है। अगर शुरू नहीं करनी थी तो बनाया क्यों?-गोरख महाजन, स्थानीय निवासी
नगर परिषद को जल्द पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इससे जवाली बाजार में ट्रैफिक कम होगा और व्यवस्था सुधरेगी। -विपिन शर्मा, स्थानीय निवासी

पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है। तकनीकी कारणों से टेंडर में देरी हुई है। जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर आम जनता के लिए सुविधा शुरू कर दी जाएगी। -शशि वालिया, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद जवाली

गोरख राम

गोरख राम

गोरख राम

गोरख राम

गोरख राम

गोरख राम

गोरख राम

गोरख राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed