फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Passengers please note... Trains will now run on the Pathankot-Jogindernagar track on Fridays as well.

Kangra News: यात्रीगण ध्यान दें... अब पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर शुक्रवार को भी दौड़ेंगी ट्रेनें

Fri, 03 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 03 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Passengers please note... Trains will now run on the Pathankot-Jogindernagar track on Fridays as well.
धर्मशाला/बैजनाथ। कांगड़ा घाटी का पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरो गेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू मंडल ने शुक्रवार को मेंटेनेंस के कारण बंद रहने वाली ट्रेन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। अब संबंधित ट्रेनें सप्ताह के सातों दिन अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू के निर्देश पर यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 52465, 52467, 52470, 52474, 52472, 52473, 52464 और 52469 अब शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के संचालन से कांगड़ा घाटी के हजारों दैनिक यात्रियों के साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। अब तक शुक्रवार को नियमित मेंटेनेंस कार्य के चलते इन ट्रेनों का संचालन बंद रखा जाता था, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर पर्यटन सीजन में इससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन सेवाएं बहाल होने से कांगड़ा घाटी के पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरो गेज रेलखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक सफर के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। ऐसे में सप्ताह के सभी दिनों में ट्रेन संचालन से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंडल जम्मू के जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि केवल वही नैरो गेज ट्रेनें शुक्रवार को संचालित होंगी, जिन्हें पहले मेंटेनेंस के कारण शुक्रवार के दिन रद्द रखा जाता था। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed