सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Passengers will get free Wi-Fi for 45 minutes at Gaggal Airport.

Kangra News: गगल एयरपोर्ट पर यात्रियों को 45 मिनट तक मिलेगा फ्री वाई-फाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 31 Mar 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get free Wi-Fi for 45 minutes at Gaggal Airport.
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा (गगल) हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डा प्रबंधन ने परिसर में निशुल्क वाई-फाई सेवा की शुरूआत कर दी है। अब यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल पर 45 मिनट तक हाई-स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे।
Trending Videos

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 50 अन्य हवाई अड्डों के साथ कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी इस सेवा का उद्घाटन किया। हवाई अड्डा प्रबंधन के अनुसार, यात्रियों को शुरुआती 45 मिनट तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह मुफ्त मिलेगी। इसके बाद की सेवाओं के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक अमित सकलानी के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया गया। सेवा के सफल क्रियान्वयन में सीएनएस प्रभारी शनि अंचल, आईटी प्रभारी लोकेश शर्मा, रसिक चौधरी और टर्मिनल प्रबंधक ने अहम भूमिका निभाई। प्रबंधन का कहना है कि यह पहल यात्रियों को एक उत्कृष्ट यात्रा अनुभव प्रदान करने और हवाई अड्डे की बुनियादी संरचना के उन्नयन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed