{"_id":"69b711f266b84837ec0edc4d","slug":"people-are-in-a-panic-as-now-25-rural-and-25-urban-areas-will-get-gas-cylinders-after-45-days-kangra-news-c-95-1-kng1005-224508-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लोगों में अफरा-तफरी, अब शहरी क्षेत्र में 25 ग्रामीण में 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लोगों में अफरा-तफरी, अब शहरी क्षेत्र में 25 ग्रामीण में 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
पीछे लाइन में लगो...धर्मशाला के चीलगाड़ी स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में सिलिंडर लेने के लिए
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के चीलगाड़ी स्थित गैस गोदाम में रविवार को सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं के बीच जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। वहीं, गैस सिलिंडरों को लेकरगोदामों पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल अनिवार्य होगा।
धर्मशाला के चीलगाड़ी में सुबह 9:30 बजे से ही गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। हंगामे की स्थिति तब बनी जब एक व्यक्ति कतार तोड़कर सीधा कर्मचारी से सिलिंडर मांगने लगा, जिसका अन्य लोगों ने कड़ा विरोध किया।
राहुल, केश्व, अमित सहित अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन गैस बुकिंग सेवा बाधित होने के कारण उन्हें मजबूरन काम-काज छोड़कर गोदाम पर आना पड़ रहा है। एजेंसी कर्मचारी गैस डायरी की जांच के बाद 25 दिनों के अंतराल पर ही सिलिंडर दे रहे हैं। हालांकि गाड़ियों की सप्लाई नियमित है, लेकिन भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
उधर, गोदाम से ही सारा स्टॉक बिक जाने के कारण बाहरी क्षेत्रों में गैस की किल्लत पैदा हो गई है। राजा के तालाब क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से गैस की सप्लाई नहीं पहुंची है। एजेंसी ने उपभोक्ताओं को सोमवार तक का आश्वासन दिया है, लेकिन यदि सप्लाई बहाल नहीं हुई तो ग्रामीणों का रोष बढ़ सकता है।
धर्मशाला गोदाम से अन्य क्षेत्रों के लिए केवल 50 से 60 सिलिंडर ही बच पा रहे हैं, जो मांग के मुकाबले बेहद कम हैं। ज्वालामुखी, देहरा, खुंडियां सहित अन्य क्षेत्रों में सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है।
Trending Videos