Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra: Devotees Arrive at Jwalamukhi Shaktipeeth to Collect the Sacred Flame; Nine-Day Jagrata to be Held at Home
{"_id":"69ba5362e2baeac08f038d5f","slug":"video-kangra-devotees-arrive-at-jwalamukhi-shaktipeeth-to-collect-the-sacred-flame-nine-day-jagrata-to-be-held-at-home-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्योति लेने शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंच रहे श्रद्धालु, घर में 9 दिनों तक चलेगा जगराता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्योति लेने शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंच रहे श्रद्धालु, घर में 9 दिनों तक चलेगा जगराता
Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:55 PM IST
चैत्र नवरात्रों के आगज से पहले आज शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रद्धालुओ की टोलियां पहुंच रही हैं और यहां से माता की ज्योति लेकर अपने घरों को जा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व देश के कोने कोने से श्रद्धालु ज्वालामुखी दर्शनों को पहुंच रहे हैं और कई वर्षों से यहां से ज्योति लेकर अपने घरों में जाते हैं और विशाल जागरण व भंडारों का आयोजन करते हैं। ऐसे ही हरियाणा व पंजाब व दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष की भांति इस बार भी ज्वालामुखी मन्दिर में चैत्र नवरात्रों से एक दिन पहले आए हैं और माता रानी की ज्योति घर लेकर जाएंगे और धूमधाम से जागरण व भंडारे का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया इस बार पूर्ण श्रद्धा से माता का आगमन करेंगे। नवरात्रि के लिए ज्वालामुखी मन्दिर सजावटी लाइट्स से सजाया जा रहा है और हर कोई यहां आने वाला सजावट देख कर दंग रह जा रहा है। नवरात्रि के लिए मन्दिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। देश के कोने कोने से श्रद्धालु माता की ज्योति लेकर जा रहे हैं, और पुजारी वर्ग यही कामना करता है कि नवरात्र सुख शांति से व्यतीत हों। पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया वीरवार को सुबह पुजारी वर्ग व न्यास सदस्य चैत्र नवरात्रों का आगाज करेंगे। श्रद्धालु ज्योतियां लेने पहुंच रहे हैं और माता का जागरण व व्रत करेंगे। माता ज्वालामुखी सभी कि मनोकामना पूर्ण करे और अपना आशीर्वाद सभी पर बनाए रखे। दिल्ली से आये हुए आंनदमयी राजरानी परिवार के श्रद्धालुओ ने बताया कि वे कई वर्ष से माता ज्वालामुखी कि ज्योति यहाँ से लेकर जा रहे हैं। उनका मां ज्वालामुखी पर अटूट विश्वास है और माता रानी ने उनकी सभी मनोकामना पूर्ण कि है और उनका कारवां बढ़ाया है। 9 दिन उनके घर में माता का गुणगान जागरण जारी रहता है और अंत में कन्या पूजन व भंडारे के साथ समापन होता है। उन्होंने बताया कि वें 1998 से निरंतर नवरात्र में माता कि ज्योत लेकर जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।