फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People met the DC to have encroachments removed from the path leading to the Panchayat Ghar.

Kangra News: पंचायत घर के रास्ते से कब्जे को हटवाने के लिए डीसी से मिले लोग

Wed, 08 Jul 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 08 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
People met the DC to have encroachments removed from the path leading to the Panchayat Ghar.
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की मंदल पंचायत घर का रास्ता रोकने और सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि करीब 85 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने यह भूमि पंचायत घर के लिए दान दी थी, जहां आयुर्वेदिक केंद्र और पशु चिकित्सालय संचालित होता था।
विज्ञापन

अब भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद एक व्यक्ति ने वहां का रास्ता बंद कर दिया है और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा है। ग्राम सुधार सभा मंडल के प्रधान विपिन कुमार, हंसराज, बंसीलाल, सतीश कुमार और मदनलाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी मिले थे। तब डीसी ने एसडीएम धर्मशाला को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने डीसी से बंद रास्ता खुलवाने और अवैध निर्माण रुकवाने की गुहार लगाई। डीसी हेमराज बैरवा ने ग्रामीणों को रास्ता खुलवाने का आश्वासन देते हुए मौके पर ही एसडीएम को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम मोहित रत्न ने भी कानूनगो को राजस्व दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed