फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pipeline repeatedly damaged by excavation work; water crisis in Mainjha.

Kangra News: खोदाई कार्य से बार-बार टूट रही पाइपलाइन, मैंझा में जल संकट

Mon, 06 Jul 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pipeline repeatedly damaged by excavation work; water crisis in Mainjha.
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के बिंद्राबन के पास सीवरेज लाइन बिछाने के लिए चल रही खोदाई से मैंझा गांव के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जेसीबी मशीन से की जा रही खुदाई के दौरान बार-बार पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति लगातार बाधित हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पाइपलाइन टूटने के बाद हालांकि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने देर शाम वेल्डिंग कर उसे दुरुस्त किया, लेकिन तब तक लोगों को रात तक पानी के लिए तरसना पड़ा। रविवार सुबह कुछ समय के लिए जलापूर्ति बहाल जरूर हुई, लेकिन दोपहर में खोदाई के दौरान पाइपलाइन फिर से टूट गई, जिससे पानी की आपूर्ति एक बार फिर ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सीवरेज लाइन का कार्य बिना किसी पर्याप्त सावधानी के किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पंचायत प्रधान जोध सिंह, वार्ड पंच संदीप राणा, मीनाक्षी, उत्तम कुमार, अश्वनी कुमार, रवि राणा और राजेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इसी तरह लापरवाही से काम चलता रहा और पानी की पाइपें टूटती रहीं, तो वे सीवरेज लाइन का कार्य पूरी तरह से बंद करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज लाइन बिछा रहे ठेकेदार को बेहद सावधानीपूर्वक कार्य करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेयजल पाइपलाइन को कोई नुकसान न पहुंचे। अगर इसके बाद भी काम में कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- पंकज व्यास, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग, पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed