सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pooja and Aman were awarded the title of Miss and Mr. Farewell.

Kangra News: पूजा और अमन को मिस और मिस्टर फेयरवेल का खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
Pooja and Aman were awarded the title of Miss and Mr. Farewell.
रिड़कमार कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह के बाद सामूहिक चित्र में ​शिक्षक सहित विद्यार्थी।स्रोत
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय स्नातक कॉलेज रिड़कमार में बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य एवं अभिनय की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें अनु एवं शिल्पा की ओर से प्रस्तुत समूह नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
Trending Videos

प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जो विद्यार्थियों को जीवन के मूल्यों, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की सीख देता है। इस दौरान आरती, महक, सकीना और आरती चौहान ने अपने तीन वर्षों के अनुभव साझा किए। समारोह के अंत में विभिन्न खिताबों की घोषणा की गई, जिसमें पूजा को मिस फेयरवेल, अमन कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। जबकि रीना को मिस चार्मिंग तथा मीनाक्षी को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed