{"_id":"6a46c67015d8516b24097f64","slug":"prices-of-cauliflower-capsicum-and-peas-have-doubled-kangra-news-c-95-1-kng1005-242624-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फूलगोभी, शिमला मिर्च और मटर के दाम हुए दोगुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फूलगोभी, शिमला मिर्च और मटर के दाम हुए दोगुने
Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी अड्डा में सब्जी खरीदते हुए ग्राहक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मानसून की दस्तक के साथ धर्मशाला में कुछ सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया है। एक सप्ताह में बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से फूलगोभी, शिमला मिर्च और मटर के दाम दोगुने से अधिक बढ़ गए हैं।
इससे आम लोगों और गृहिणियों का रसोई बजट बिगड़ने लगा है। जिला मुख्यालय में फूलगोभी 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि एक सप्ताह पहले इसकी कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलो थी।
शिमला मिर्च, जो पहले 50 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, अब 80 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मटर के दाम भी 60-70 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अन्य सब्जियों के दाम फिलहाल अपेक्षाकृत सामान्य बने हुए हैं। टमाटर 40 से 50 रुपये, घीया 40 रुपये, बैंगन 40 रुपये, भिंडी 40 से 60 रुपये, मीटर फली 120 रुपये और पत्तागोभी 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार लगातार बारिश के कारण खेतों से मंडियों तक सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने और परिवहन बाधित रहने से थोक बाजारों में कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका असर खुदरा बाजार में भी दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। फूलगोभी 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। -मोनू, सब्जी विक्रेता
बरसात में अधिक बारिश से सब्जियां खराब होती हैं। आपूर्ति घटने और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में तेजी आ जाती है। -कीर्तन लाल, सब्जी विक्रेता