{"_id":"69dbb007bac17ee5be07a1f7","slug":"proposals-will-be-sent-through-the-district-welfare-officer-kangra-news-c-95-1-ssml1019-229356-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से भेजे जाएंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से भेजे जाएंगे प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश कबीर पंथ समाज सुधार सभा ने मांगों और विकास योजनाओं के संबंध में लिया निर्णय
-- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। कबीर पंथ समाज के उत्थान के लिए विभिन्न मांगों और विकास योजनाओं के प्रस्ताव जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजे जाएंगे। यह निर्णय दैहन (मारंडा) में प्रदेश कबीर पंथ समाज सुधार सभा की राज्यस्तरीय त्रैमासिक बैठक में लिया। मस्तराम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन जिला कांगड़ा कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रताप चंद के सौजन्य से हुआ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में आ रही चुनौतियों पर चर्चा करना और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के दौरान कबीर पंथ कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक विस्तृत एजेंडा तैयार किया गया। सभा ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। विशेष रूप से बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बैजनाथ में कबीर समुदाय भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
प्रदेश में वर्तमान में चल रही सामाजिक न्याय यात्रा हर घर दस्तक अभियान पर भी चर्चा हुई। कबीर सभा ने इस अभियान का समर्थन किया और निर्णय लिया कि समाज के लोग इस यात्रा को सफल बनाने और न्याय की आवाज को हर घर तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग देंगे। सभा को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा से आए डेलीगेट्स, जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
Trending Videos