{"_id":"69bd3cd3831787e79c08d28c","slug":"punjab-youth-arrested-with-5192-grams-of-chitta-in-nagrota-bagwan-kangra-news-c-95-1-ssml1021-225231-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चिट्टा, अफीम और चरस के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चिट्टा, अफीम और चरस के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के कयास्थवाड़ी में 51.92 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब के गुरदासपुर का आरोपी पकड़ा
खुंडियां में कार चालक से 15 ग्राम चरस और 30 ग्राम अफीम बरामद, बैजनाथ में दो युवकाें से चरस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां/ज्वालामुखी/खुंडियां/बैजनाथ(कांगड़ा)। जिले में पुलिस ने नशे पर बड़ी चोट करते हुए चार जगह से चिट्टा, अफीम और चरस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने नगरोटा बगवां के कयास्थवाड़ी में पंजाब के युवक से 51.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) पकड़ा। नूरपुर के छन्नी गांव में मोटरसाइकिल सवार से 11.81 ग्राम हेरोइन चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। खुंडियां में कार चालक से 15 ग्राम चरस और 30 ग्राम अफीम बरामद की है, जबकि बैजनाथ में 702 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि 19 मार्च की रात को विशेष टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक कयास्थवाड़ी स्थित रेन शेल्टर के पास खड़ा है और उसके पास भारी मात्रा में चिट्टा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिट्टे के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार (24) निवासी वार्ड नंबर-7, गांधी नगर कैंप रेलवे लाइन बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
ज्वालामुखी थाना के तहत खुंडियां में चरस और अफीम बरामद होने के मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी गांव व तहसील लगडू, कांगड़ा के रूप में हुई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान तल्ली नामक स्थान के समीप एक कार को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के चालक के कब्जे से 15 ग्राम चरस और 30 ग्राम अफीम बरामद की गई।
चालक की सीट के नीचे रखा था नशा
जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 702 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम गश्त के दौरान घनखेत्तर मोड़, एनएच पठानकोट-मंडी पर थी, जहां एक आल्टो कार में दो युवक चरस लेकर बैठे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें चालक सीट के नीचे से 702 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अंशुल कुमार (27) निवासी मंडी और साहिल (20) निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्टि एएसपी बीर बहादुर ने की है।
बाइक की सीट के नीचे छिपाया नशा जब्त
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए-2 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि छन्नी गांव में खेल मैदान के पास में एक व्यक्ति नशे की खेप लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 11.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर ही आरोपी पलविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, निवासी गांव व डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos