{"_id":"6a46c42c00ee8c6e2907e6e8","slug":"rakesh-mahajan-receives-daan-veer-samman-kangra-news-c-95-1-ssml1021-242581-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राकेश महाजन को मिला 'दान वीर सम्मान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राकेश महाजन को मिला 'दान वीर सम्मान'
Fri, 03 Jul 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
वैश्विक मानवीय सेवा के लिए राकेश महाजन को लुधियाना में प्रतिष्ठित 'दान वीर सम्मान' से सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (इंजीनियर-इन-चीफ) एवं द रोटरी फाउंडेशन के कैडर टेक्निकल एडवाइजर राकेश महाजन को वैश्विक मानवीय सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'दान वीर सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 28 जून को लुधियाना में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल के समारोह में प्रदान किया गया। समारोह के दौरान राकेश महाजन ने रोटरी इंटरनेशनल की ओर से विश्वभर में संचालित मानवीय परियोजनाओं के तकनीकी निष्पादन, मूल्यांकन और ऑडिट के लिए स्वैच्छिक सेवाएं देने की घोषणा भी की।
राकेश महाजन के पास तकनीकी, आधारभूत ढांचा विकास और प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है। कैडर टेक्निकल एडवाइजर के रूप में वह रोटरी के वैश्विक अनुदानों और बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन को इंजीनियरिंग मानकों, वित्तीय पारदर्शिता और दीर्घकालिक स्थिरता के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे। ब्यूरो