फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ram Mandir Donation Row: Congress members took out a foot march wearing saffron stoles.

राम मंदिर चंदा विवाद : कांग्रेसियों ने भगवा पटके पहनकर निकाली पदयात्रा

Wed, 15 Jul 2026 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 15 Jul 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Donation Row: Congress members took out a foot march wearing saffron stoles.
धर्मशाला में राम मंदिर में चंदा चोरी के ​खिलाफ पद यात्रा निकालते हुए कांग्रेस के विधायक, नेता औ
धर्मशाला। राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पोस्ट ऑफिस से शुरू हुई पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवा रंग के पटके पहनकर पदयात्रा में भाग लिया और हाथों में नारेबाजी लिखे पोस्टर लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के साथ प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल व आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विप्लव ठाकुर, विधायक आशीष बुटेल, केवल सिंह पठानिया, किशोरी लाल, मलेंद्र राजन, संजय रत्तन और कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी सहित जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने हाथों में असली राम भक्त जाग रहे हैं, चंदा चोर भाग रहे हैं जैसे नारे लिखे पोस्टर थामे हुए थे। रैली के समापन पर हनुमान मंदिर पहुंचने के बाद कांग्रेसियों ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया। नेताओं ने कहा कि उनका विरोध किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़े मुद्दे पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा से आर्थिक सहयोग दिया था। ऐसे में यदि चंदे के उपयोग को लेकर आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके नाम पर एकत्रित धन के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : गोमा
आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के साथ चंदा दिया था। यदि चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है, तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

दोषी कोई भी हो सख्त कार्रवाई की जाए : अनुराग
राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के सम्मान और कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया गया है। यदि राम मंदिर के चढ़ावे में किसी प्रकार का गबन हुआ है, तो यह हिंदू समाज की आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने भी पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की।

धर्मशाला में राम मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ पद यात्रा निकालते हुए कांग्रेस के विधायक, नेता औ

धर्मशाला में राम मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ पद यात्रा निकालते हुए कांग्रेस के विधायक, नेता औ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed