{"_id":"6a60d8fbb2271f94e90bb8cf","slug":"record-374-lakh-tourists-arrived-in-two-and-a-half-months-kangra-news-c-95-1-kng1046-246219-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ढाई माह में पहुंचे रिकॉर्ड 3.74 लाख सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ढाई माह में पहुंचे रिकॉर्ड 3.74 लाख सैलानी
Thu, 23 Jul 2026 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज का इस बार का पर्यटन सीजन कारोबारियों के लिए राहत लेकर आया है। 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चले सीजन के दौरान बीते वर्ष की तुलना में पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। पर्यटन विभाग के जून तक (ढाई माह) के आंकड़ों के अनुसार इस बार रिकॉर्ड संख्या में देश-विदेश से 3,74,354 सैलानी कांगड़ा जिले के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते साल अप्रैल से जून के दौरान कुल 2,69,710 पर्यटक कांगड़ा पहुंचे थे, जबकि इस साल जून तक यह संख्या बढ़कर 3,74,354 हो गई। यानी पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 1,04,644 अधिक भारतीय सैलानी पहुंचे। वहीं, विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बीते साल के 6,220 से बढ़कर इस बार 10,138 तक पहुंच गई। इसमें 3,918 विदेशी सैलानी पिछले साल से ज्यादा पहुंचे हैं।
हालांकि टैक्सी कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक काम नहीं मिला। टैक्सी चालकों का कहना है कि खस्ताहाल सड़कों, जगह-जगह लगने वाले ट्रैफिक जाम और निर्माण कार्यों के चलते पर्यटकों ने टैक्सी सेवाओं का कम रुख किया।
विज्ञापन
वीकेंड पर पर 30 फीसदी तक सिमटी ऑक्यूपेंसी
बरसात शुरू होने के साथ ही पर्यटन गतिविधियां अब सुस्त पड़ने लगी हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार, वीकेंड पर होटलों की ऑक्यूपेंसी 25 से 30 फीसदी रह गई है, जबकि सामान्य दिनों में यह घटकर 5 से 10 फीसदी तक आ गई है।
इस साल पर्यटन सीजन काफी बेहतर रहा है। बीते वर्ष की तुलना में देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे स्थानीय पर्यटन अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। -विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विगत तीन-चार वर्षों के बाद इस बार पर्यटन सीजन काफी अच्छा रहा। रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के आगमन से पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी राहत मिली है। -राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
इस बार पर्यटकों की आवाजाही अच्छी रही, लेकिन शहर की बदहाल सड़कों और लंबे जाम के कारण टैक्सी कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। पर्यटकों ने टैक्सी सेवाएं कम इस्तेमाल कीं। -अशोक शर्मा, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन मैक्लोडगंज