{"_id":"69c7c7173c5db41a7a07b16a","slug":"red-cross-organises-a-big-event-in-dharamshala-chance-to-win-a-motorcycle-kangra-news-c-95-1-ssml1008-226615-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में रेडक्रॉस का बड़ा आयोजन, मोटरसाइकिल तक जीतने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में रेडक्रॉस का बड़ा आयोजन, मोटरसाइकिल तक जीतने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
7 अप्रैल को लगेगा रेडक्रॉस मेला, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, खेलकूद और लकी ड्रॉ से होगा भरपूर मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से 7 अप्रैल को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक भव्य रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि यह मेला स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी एक स्मारिका भी प्रकाशित करेगी। मेले को और आकर्षक बनाने के लिए लकी ड्रा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मोटरसाइकिल, लैपटॉप, एलईडी टीवी सहित कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
मेले में स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश और आयुष विभाग के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। मेले के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगी। किसानों के लिए जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे, जबकि बच्चों और युवाओं के लिए रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Trending Videos