{"_id":"6a6617fbea9bb877e5081598","slug":"retired-employee-defrauded-of-10-lakh-online-in-holta-area-kangra-news-c-95-1-kng1004-246978-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: होल्टा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: होल्टा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ऑनलाइन ठगी
Mon, 27 Jul 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। होल्टा क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। शातिरों ने मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक भेजकर पीड़ित के बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये की राशि उड़ा ली। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने मामले की शिकायत पालमपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होल्टा निवासी पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से लिंक भेजा गया था। साइबर अपराध से अनजान पीड़ित ने जैसे ही उस लिंक को क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैंग होकर बंद हो गया। काफी देर बाद जब फोन चालू हुआ, तो पीड़ित को बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये कटने का मैसेज मिला।
प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि शातिरों ने किसी हैकिंग तकनीक या सॉफ्टवेयर के जरिए पीड़ित के फोन का एक्सेस हासिल कर बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी चुरा ली। पुलिस अब उन बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों को ट्रेस करने में जुटी है, जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा करें। संदिग्ध संदेश मिलने पर उन्हें तुरंत डिलीट कर दें।