फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Salutations to valor, a salute to the martyrs; the saga of Kargil's heroes echoed across the district.

Kangra News: शौर्य को प्रणाम, बलिदानियों को सलाम, जिले में गूंजी कारगिल के वीरों की गाथा

Mon, 27 Jul 2026 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 27 Jul 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
Salutations to valor, a salute to the martyrs; the saga of Kargil's heroes echoed across the district.
धर्मशाला के शहीद स्मारक में 27वें कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजल
धर्मशाला। 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिलेभर में अमर बलिदानियों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को पूरे श्रद्धा-भाव के साथ याद किया गया। वार मेमोरियल धर्मशाला और उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अमले और नागरिकों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

वार मेमोरियल धर्मशाला में आयोजित मुख्य समारोह में 9 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर (एवीएसएम) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर अमर जवान ज्योति प्रज्वलित की और सेना के जवानों ने सलामी दी। इस अवसर पर श्रीलंका में चले ऑपरेशन पवन के दौरान अपनी टांग गंवाने वाले सेना मेडल विजेता कर्नल जेजे स्मिथ ने भी वीरों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वार मेमोरियल डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष कर्नल केकेएस डढवाल ने मुख्यातिथि को स्मारक का इतिहास बताया। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि यह दिन जोश और जज्बे को मजबूत करता है और देश सेना की बदौलत ही सुरक्षित है। उधर, उपायुक्त कार्यालय परिसर में सहायक आयुक्त विवेक चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए समर्पित रहने की शपथ ली। विवेक चौहान ने कहा कि 1999 में सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा की थी और कांगड़ा की वीर भूमि का सेना में योगदान हमेशा गौरवपूर्ण रहा है।

धर्मशाला के शहीद स्मारक में 27वें कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजल

धर्मशाला के शहीद स्मारक में 27वें कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed