{"_id":"6a65fefef389fb569e040479","slug":"state-of-the-art-football-ground-at-charan-khad-to-be-ready-by-december-kangra-news-c-95-1-kng1046-246868-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिसंबर तक तैयार होगा चरान खड्ड का अत्याधुनिक फुटबॉल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिसंबर तक तैयार होगा चरान खड्ड का अत्याधुनिक फुटबॉल मैदान
Mon, 27 Jul 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चरान खड्ड के साथ बन रहे फुटबॉल मैदान को पत्थर डालकर किया जा रहा सम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बात
टर्फ बिछाने से पहले मैदान को पत्थर और रेत से किया जा रहा समतल
10.50 करोड़ की परियोजना से खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चरान खड्ड के समीप निर्माणाधीन फुटबॉल मैदान दिसंबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार मैदान में सिंथेटिक टर्फ बिछाने से पहले पूरे क्षेत्र को पत्थर और रेत की परत से समतल किया जा रहा है। वर्तमान में पत्थर बिछाने का कार्य जारी है, जबकि अगले 10 से 15 दिनों में रेत बिछाने का काम शुरू होगा।
मैदान में सिंथेटिक टर्फ लगाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए करीब 80 लाख रुपये का सप्लाई ऑर्डर संबंधित कंपनी को जारी किया जा चुका है। मैदान पूरी तरह समतल होने के बाद टर्फ बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
करीब 10.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस आधुनिक फुटबॉल मैदान में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा गैलरी, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और प्रवेश द्वार की सुविधा विकसित की जा रही है। बाउंड्री वॉल, ड्रेनेज और प्लास्टर फिनिशिंग का कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
मैदान के तैयार होने के बाद धर्मशाला में राष्ट्रीय और बड़े स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे स्पोर्ट्स सिटी के रूप में धर्मशाला की पहचान और मजबूत होगी तथा स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित किए जा रहे फुटबॉल मैदान को दिसंबर माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में पत्थर डालकर मैदान को समतल किया जा रहा है। मैदान के तैयार होने के बाद स्पोर्ट्स सिटी धर्मशाला में इस खेल को और अधिक पहचान मिलेगी। - जफर इकबाल, सीईओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड