फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women will now be able to file complaints of workplace sexual harassment online.

Kangra News: कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगी महिलाएं

Mon, 27 Jul 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 27 Jul 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Women will now be able to file complaints of workplace sexual harassment online.
धर्मशाला में शुरू हुई शी-बॉक्स पोर्टल 2.0 की सुविधा
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए जिले में शी-बॉक्स पोर्टल 2.0 की शुरुआत कर दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगी।
वन स्टॉप सेंटर की ओर से महिलाओं को पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। सेंटर की इंचार्ज दीक्षा ने बताया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में पीड़िता सीधे शी-बॉक्स पोर्टल 2.0 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है। शिकायत संबंधित विभाग की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) अथवा स्थानीय समिति को भेजी जाएगी, जहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरी प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना, शिकायत प्रक्रिया को सरल बनाना तथा मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक शी-बॉक्स पोर्टल के माध्यम से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के जरिये महिलाएं किसी भी स्थान से अपनी शिकायत ऑनलाइन पंजीकृत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed