फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Risk of disasters increased due to climate change and unplanned development: Dr. Ashok Kumar

Kangra News: ‘जलवायु परिवर्तन और अनियोजित विकास से बढ़ा आपदाओं का खतरा’

Wed, 01 Jul 2026 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Risk of disasters increased due to climate change and unplanned development: Dr. Ashok Kumar
धर्मशाला। प्रदेश में हाल के वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ अनियोजित विकास भी एक प्रमुख कारण है। यह बात सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सोमल ने मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि विकास कार्यों के दौरान पर्यावरणीय संतुलन की अनदेखी गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम का स्वरूप तेजी से बदल रहा है जिससे कहीं सूखे तो कहीं अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर की जा रही कटिंग से पर्वतों की प्राकृतिक ढलान और वनस्पति को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते भूस्खलन और मलबा बहने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। विकास कार्यों के दौरान वैज्ञानिक मानकों और पर्यावरणीय पहलुओं की अनदेखी भविष्य में और गंभीर संकट पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून से उन्होंने फतेहपुर, पालमपुर, सराज, शिकारी देवी और करसोग क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्ष 2025 में सबसे अधिक नुकसान सराज घाटी में हुआ जहां वाखली खड्ड में भारी मात्रा में पानी, मिट्टी और लकड़ियां बहकर आईं। इसके कारण पौंग बांध में भी बड़ी मात्रा में गाद जमा हुई जिससे उसकी जल भंडारण क्षमता प्रभावित हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed