{"_id":"69a43cc737a4d32553065865","slug":"sarahs-youth-arrested-in-chitta-smuggling-case-kangra-news-c-95-1-kng1004-222675-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चिट्टे तस्करी के मामले में सराह का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चिट्टे तस्करी के मामले में सराह का युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप शिव नगर स्थित एक निजी होटल से 24 जनवरी को गिरफ्तार किए पंजाब के नशा तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने सराह के एक युवक को धर दबोचा है। पुलिस की विशेष टीम ने रविवार को आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने 24 जनवरी 2026 को तरनतारन (पंजाब) निवासी ललित उर्फ टिंकू को 10.58 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान ललित ने खुलासा किया था कि यह खेप धर्मशाला के अनिकेत को पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने ललित के बैंक खातों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और कॉल डिटेल खंगालने के बाद अनिकेत की घेराबंदी शुरू की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया है कि अनिकेत पहले भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ शाहपुर थाना में 19 फरवरी 2022 को 8.05 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े जाने की प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद धर्मशाला थाना में आठ अगस्त 2025 को दोबारा फिर 8.05 ग्राम चिट्टे के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य गुर्गों तक पहुंचा जा सके।
Trending Videos