{"_id":"6a481b8815fd3cac31086224","slug":"schedule-released-for-gram-sabhas-of-43-new-panchayats-kangra-news-c-95-1-kng1024-242780-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 43 नई पंचायतों की ग्रामसभा का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 43 नई पंचायतों की ग्रामसभा का शेड्यूल जारी
Sat, 04 Jul 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय धर्मशाला ने प्रदेश पंचायती राज अधिनियम-1994 के तहत जिले की 43 नवगठित ग्राम पंचायतों में जुलाई माह की विशेष ग्रामसभा बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन बैठकों में पंचायतों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास योजनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा की जाएगी।
13 जुलाई को देहरा विकास खंड की सूरजपुर, कुहरू, बरवाड़ा और नंदपुर-द्वितीय, धर्मशाला विकास खंड की लैहसर, चतेहड़, बणी और कस्बा, नगरोटा सूरियां की बलदोआ, हरनोटा व भगवाल तथा पंचरुखी विकास खंड की मझैनू और प्रनोह पंचायतों में ग्रामसभा बैठकें होंगी। 14 जुलाई को बैजनाथ की नगेहड़, बड़ोह की बड़ोह तथा इंदौरा विकास खंड की दियोठी, गंगथ-द्वितीय, राजगीर, धंतोल और मलोट पंचायतों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।
16 जुलाई को कांगड़ा विकास खंड की हलेड़खुर्द, लंबागांव की कच्छाल जगियां और नूरपुर विकास खंड की सुजंता पंचायत में बैठक होगी। 17 जुलाई को फतेहपुर, पालमपुर, परागपुर, रैत और सुराणी विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर और बीडीओ देहरा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बैठकों का विस्तृत एजेंडा भी जल्द जारी किया जाएगा ताकि पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर प्रभावी चर्चा कर सकें।