{"_id":"6a46c6568172131f79085359","slug":"science-commerce-classes-closed-in-takipur-college-anger-among-people-kangra-news-c-95-1-ssml1021-242637-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तकीपुर कॉलेज में साइंस-कॉमर्स की कक्षाएं बंद, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तकीपुर कॉलेज में साइंस-कॉमर्स की कक्षाएं बंद, लोगों में रोष
Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
मोहिंद्र सिंहतकीपुर कालेज समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में साइंस और कॉमर्स संकाय की कक्षाएं बंद होने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से दोनों संकायों को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि बच्चों को दूसरे शहरों में पढ़ाई के लिए भेज सकें। क्षेत्रवासियों ने कहा कि संकायों की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -
तकीपुर कॉलेज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यदि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर देने की बात करती है तो इन दोनों संकायों को बिना देरी दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। -मोहिंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य
कॉलेज में वर्षों से संचालित दोनों संकायों को बंद करना विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ है। प्रदेश सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं दोबारा शुरू की जाएं ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। -पबी कुमार, पंचायत प्रधान तकीपुर
विज्ञापन
यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो लोग आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह केवल कॉलेज का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य का सवाल है। -कपिल डोगरा, अध्यक्ष, ग्रामीण युवा संस्कृति।
कुल्थी सहित आसपास की कई पंचायतों के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश छात्र आर्थिक कारणों से दूर के कॉलेजों में प्रवेश लेने में असमर्थ हैं। सरकार को दोनों संकायों की कक्षाएं दोबारा शुरू करनी चाहिए। -राम किशन, पंचायत प्रधान, कुल्थी