{"_id":"6a85abce07d5a9f1d60bc7fd","slug":"scooty-collides-with-private-bus-in-jachh-rider-dies-kangra-news-c-95-1-kng1004-251066-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जाच्छ में निजी बस से टकराई स्कूटी, सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जाच्छ में निजी बस से टकराई स्कूटी, सवार की मौत
Thu, 20 Aug 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
जाच्छ में बस की चपेट में आई स्कूटी। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाच्छ में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कुमार (22) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गोलू मोहल्ला, नूरपुर के रूप में हुई है। युवक पेशे से पेंटर का काम करता था।
फोरलेन निर्माण कार्य चलने के कारण जाच्छ के समीप हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सिंगल लेन से करवाई जा रही है। दोपहर के समय शिव कुमार स्कूटी से नूरपुर से जसूर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जसूर से नूरपुर की तरफ आ रही एक निजी बस से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। गंभीर चोटें लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। हादसे के चलते कुछ देर हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।