{"_id":"6a4abb571784741fe106aeca","slug":"security-at-tmc-to-be-strengthened-20-more-cctv-cameras-to-be-installed-kangra-news-c-95-1-kng1045-243087-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टीएमसी में मजबूत होगी सुरक्षा, 20 और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टीएमसी में मजबूत होगी सुरक्षा, 20 और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जाएंगी। रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में अस्पताल परिसर में 20 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे टांडा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और जल्द ही नए कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इन कैमरों को उन जगहों पर स्थापित किया जाएगा जहां पहले से व्यवस्था नहीं है, जिससे चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा और प्रशिक्षुओं व मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अलावा टांडा में 20 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी। इन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर, एमसीएच विंग, मानसिक स्वास्थ्य उत्कृष्टता केंद्र, हिमकेयर और आयुष्मान भारत काउंटरों पर तैनात किया जाएगा। इससे रोजाना काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी।
मरीजों और तीमारदारों के बैठने की सुविधा बढ़ाने के लिए अस्पताल परिसर और प्रतीक्षालयों में 100 तीन-सीटर कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा अस्पताल के विभिन्न विभागों के लिए 25 ओवरहेड टेबल, 25 आईसीयू बेड, 50 सामान्य बेड, 50 बेड साइड लॉकर, 50 स्टोर रैक, 30 आईवी स्टैंड, 10 क्रैश कार्ट, 10 ओटी लॉकर, 10 ड्रेसिंग ट्रॉली, 20 कार्यालय कुर्सियां, 10 ऑफिस टेबल, 20 डॉक्टरों की डीलक्स कुर्सियां, 10-10 बड़ी और छोटी अलमारियां, 20 एक्स-रे व्यू बॉक्स तथा 50 ड्रेसिंग ड्रम खरीदने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज की रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं, जिससे मरीजों-तीमारदारों को सीधा लाभ मिलेगा। डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त होने से काउंटरों पर मरीजों को काफी राहत मिलेगी। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्रिंसिपल, टांडा मेडिकल कॉलेज