{"_id":"6a496774490b081a7a01c383","slug":"seven-tourists-stranded-due-to-rising-water-levels-in-neugal-khad-rescued-kangra-news-c-95-1-kng1004-243060-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: न्यूगल खड्ड में जलस्तर बढ़ने से फंसे सात पर्यटक बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: न्यूगल खड्ड में जलस्तर बढ़ने से फंसे सात पर्यटक बचाए
विज्ञापन
न्यूगल खड्ड में फंसे सैलानियों को रेस्क्यू करते दमकल विभाग के कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में न्यूगल खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से शनिवार को दो बच्चों समेत सात पर्यटक दूसरी ओर फंस गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
जानकारी के अनुसार पंजाब से आए पर्यटक न्यूगल खड्ड के समीप स्थित एक निजी कैफे में घूमने पहुंचे थे। लौटते समय लगातार बारिश के कारण खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और नदी पर बनी अस्थायी पुलिया तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सभी पर्यटक दूसरी ओर फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन पुरुष, दो महिलाओं और दो बच्चों सहित सभी सात पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसे का खतरा रहता है।