{"_id":"6a64ab6752289ed2010aea03","slug":"shantla-electrical-sub-division-now-under-dehra-kangra-news-c-95-1-kng1047-246669-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विद्युत उपमंडल शांतला अब देहरा के अधीन, आदेश जारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विद्युत उपमंडल शांतला अब देहरा के अधीन, आदेश जारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
Sun, 26 Jul 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्कड़ (कांगड़ा)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने विद्युत उपमंडल शांतला का प्रशासनिक नियंत्रण विद्युत मंडल ज्वालामुखी से स्थानांतरित कर विद्युत मंडल देहरा के अधीन कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड प्रबंधन द्वारा 13 जुलाई को कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, शांतला विद्युत उपमंडल अब अपनी सभी परिसंपत्तियों के साथ विद्युत मंडल देहरा के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर अलग से आदेश प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार जारी किए जाएंगे।
इस निर्णय का रक्कड़ तहसील और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्वागत किया गया है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अब बिजली बोर्ड से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक कार्य देहरा में ही एक ही स्थान पर सुलभ होंगे। इससे आम जनता को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनके समय, धन व श्रम की बचत होगी। इस बदलाव से रक्कड़, शांतला और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं मिलेंगी।