फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   sjjsjsjs

Kangra News: मॉर्कोस कमांडो की बहन ने सीएम को लिखा हिमाचल की सड़कों को लेकर पत्र

Tue, 07 Jul 2026 10:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
sjjsjsjs

विज्ञापन
खुंडियां–लगडू सड़क पर क्रैश बैरियर और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग, कहा- हमारा दर्द किसी और परिवार की नियति न बने
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला।
जिला कांगड़ा के खुंडियां–लगडू मार्ग पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के मॉर्कोस कमांडो अमित सिंह राणा की बहन पंकज राणा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जिस पीड़ा से उनका परिवार गुजर रहा है, वैसी त्रासदी किसी अन्य परिवार के साथ न हो।
पत्र में पंकज राणा ने लिखा है कि उनके भाई अमित सिंह राणा देश की सेवा में समर्पित एक बहादुर सैनिक थे। उन्होंने दुनिया के सबसे कठिन सैन्य प्रशिक्षणों में से एक को सफलतापूर्वक पूरा किया और कई चुनौतीपूर्ण अभियानों में हिस्सा लिया। यदि देश की रक्षा करते हुए उनका बलिदान होता तो परिवार को गर्व के साथ उसे स्वीकार करने का संबल मिलता, लेकिन एक जर्जर और असुरक्षित सड़क पर उनका निधन परिवार के लिए असहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि उनके माता-पिता ने अपना इकलौता बेटा खो दिया, बहनों ने अपना इकलौता भाई, पत्नी ने जीवनसाथी और साढ़े तीन वर्षीय बेटे ने हमेशा के लिए अपने पिता को खो दिया। उनका मानना है कि यदि सड़क पर उचित क्रैश बैरियर और अन्य सुरक्षा उपाय होते तो संभव है कि अमित सिंह राणा की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज राणा ने मुख्यमंत्री से खुंडियां–लगडू मार्ग सहित हिमाचल प्रदेश की अन्य पहाड़ी सड़कों पर मजबूत क्रैश बैरियर, समय पर सड़क मरम्मत, पर्याप्त चेतावनी संकेतक और नियमित सुरक्षा निरीक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब किसी अन्य परिवार को असुरक्षित सड़क के कारण अपने बेटे, भाई, पति या पिता को नहीं खोना चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके परिवार का यह दर्द प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का कारण बनेगा और भविष्य में कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed