फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Snake spotted again at Dharamshala hospital; panic among patients and staff.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में फिर निकला सांप, मरीजों और स्टाफ में दहशत

Wed, 15 Jul 2026 07:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Snake spotted again at Dharamshala hospital; panic among patients and staff.
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में दोपहर बाद एक बार फिर सांप दिखा है। अस्पताल परिसर में सांप दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में सांप दिखाई देने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सांप ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल के बाहर देखा गया और देखते ही देखते वह एक सुराख के रास्ते अंदर चला गया। सांप को देखते ही अस्पताल स्टाफ सुरक्षा के लिए बाहर आ गया और उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष के पास एक सांप निकल आया था। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में परिसर में सांप निकलने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बरसात के मौसम में सांप और अन्य जीव-जंतुओं के निकलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए परिसर की निगरानी और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही वन्य प्राणी विभाग को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा। -डॉ. सुनील भट्ट, एसएमओ, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed