{"_id":"69bc0192672f67e67e073032","slug":"special-revision-of-electoral-rolls-programme-released-kangra-news-c-95-1-ssml1008-225153-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
28 मार्च तक प्रस्तुत कर सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के संबंध में राज्य चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि जिन पंचायतीराज संस्थाओं की अंतिम निर्वाचन नामावली पहले ही प्रकाशित हो चुकी है, उनके लिए विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि 28 मार्च तक दावे एवं आपत्तियां संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके उपरांत 2 अप्रैल तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। यदि किसी पक्ष को निर्णय से असहमति हो तो वह 10 अप्रैल तक अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर कर सकता है, जिनका निपटारा 17 अप्रैल तक किया जाएगा। अंतिम रूप से पूरक निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 20 अप्रैल तक सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पहले से अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचन नामावलियों की प्रतियां, 01 अक्तूबर 2025 को योग्यता तिथि मानते हुए, संबंधित कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत तथा पंचायत समिति कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण गंभीरता एवं नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
-- -
Trending Videos