{"_id":"69bc0f17eb775dcc4a0a695b","slug":"jwalamukhi-scramble-for-domestic-and-commercial-gas-cylinders-kangra-news-c-95-1-kng1036-225180-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में घरेलू-व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में घरेलू-व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी वालों ने बंद कर लिए हैं लैंडलाइन और मोबाइल फोन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने से लोग चिंतित हैं। वीरवार से चैत्र माह के नवरात्र शुरू हुए हैं, ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों को भोजन और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार कर बेचने वाले दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है।
वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर भी नहीं मिल रहे हैं। क्षेत्र में गैस वितरण की गाड़ी नहीं आ रही है। गैस एजेंसी कार्यालय में फोन करने पर फोन बिजी आ रहा है। लोगों में गैस सिलिंडरों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है और लोगों में तनाव पूर्ण स्थिति बन रही है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गैस की कोई कमी नहीं है और क्षेत्र के एजेंसी वालों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे लोगों को गैस की आपूर्ति समय अनुसार करें।
विधायक संजय रत्न ने कहा कि यदि लोगों को परेशानी हो रही है तो विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे कि समय पर लोगों को गैस की आपूर्ति हो। दुकानदारों को व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने को संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। क्षेत्र की एक गैस एजेंसी कार्यालय के कर्मचारी ने बताया कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर इस समय उपलब्ध नहीं हैं। दो दिन के बाद गाड़ी आएगी, उसके बाद ही वितरण को लेकर कुछ कहा जा सकता है। संवाद
Trending Videos