सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Delhi youth staying in McLeodganj dies under suspicious circumstances

Kangra News: मैक्लोडगंज में ठहरे दिल्ली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Mar 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi youth staying in McLeodganj dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के एक होम स्टे में ठहरे दिल्ली के 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान संजीव खनेजा (37), निवासी निलोठी, दिल्ली के रूप में हुई है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज स्थित एक होम स्टे के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां ठहरे दो पर्यटकों में से एक की कमरे के भीतर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के साथ ठहरे वेदपाल (66), निवासी विकास पुरी, दिल्ली ने पुलिस को बताया कि वे दोनों मार्केटिंग के काम से जुड़े थे और 20 मार्च को मैक्लोडगंज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि संजीव लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित था और उनका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हुई है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव संजीव के साथी वेदपाल को सौंप दिया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed