सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minor gets hit in the eye by an air gun pellet in a lounge, FIR registered

Kangra News: लंज में नाबालिग की आंख में लगा एयर गन का छर्रा, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 24 Mar 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
Minor gets hit in the eye by an air gun pellet in a lounge, FIR registered
विज्ञापन
कांगड़ा। लंज पुलिस चौकी के तहत एक गांव में भंडारे के दौरान एयर गन चलने से एक नाबालिग की आंखों में छर्रे से चोट लग गई। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों से सच छिपाया और बच्चे के डंगे से गिरने की झूठी कहानी गढ़ दी। सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) के डॉक्टरों के खुलासे के बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में घायल बच्चे की मां ने बताया कि रविवार को गांव के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन था। दोपहर करीब 1:20 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका छोटा बेटा घायल हो गया है और उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे और उनका बेटा डंगे से नीचे गिर गया, जिससे उसकी आंख में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जब डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि बच्चे की आंख में चोट गिरने से नहीं, बल्कि एयर गन का छर्रा लगने से आई है। इसके बाद मां ने तुरंत पुलिस को हकीकत बताते हुए कार्रवाई की मांग की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि एयर गन किसकी थी और उसे किसने चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed