{"_id":"69bc0c1a823c96a8e50bbcdf","slug":"employment-fair-in-palampur-on-23rd-kangra-news-c-95-1-ssml1019-225162-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में रोजगार मेला 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में रोजगार मेला 23 को
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो निजी कंपनियां भरेंगी लाइन ऑपरेटर और ट्रेनी के सात सौ पद
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। रोजगार कार्यालय पालमपुर में एक निजी कंपनी की ओर से 23 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में करीब 700 विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि हरियाणा के बावल स्थित अह्रेस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लाइन ऑपरेटर (केवल पुरुष) के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं और एएलपी निशिकावा लालड़ू चंडीगढ़ (पंजाब) की ओर से ट्रेनी (केवल पुरुष) के 500 पद अधिसूचित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लाइन ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं या आईटीआई (सभी ट्रेड) अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,339 रुपये से 19,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी। अक्षय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र लेकर 23 मार्च को प्रात: 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साक्षात्कार के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
Trending Videos