{"_id":"6a4a7739a1fcf1c3e60427cd","slug":"sports-ground-in-jaladi-drinking-water-tank-to-be-built-in-nahalna-yadvindra-kangra-news-c-95-1-kng1054-243186-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाड़ी में खेल मैदान, नाहलना में बनेगा पेयजल टैंक : यादविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाड़ी में खेल मैदान, नाहलना में बनेगा पेयजल टैंक : यादविंद्र
Sun, 05 Jul 2026 08:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
जलाड़ी में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा। -स्रोत : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव/जयसिंहपुर/जालग (कांगड़ा)। आयुष, कानून तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने रविवार को लंबागांव की ठेहडू पंचायत के जलाड़ी गांव व नाहलना पंचायत में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जलाड़ी गांव में युवाओं के लिए खेल मैदान और नाहलना में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए पानी के टैंक का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जलाड़ी में जनसभा में मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि गांव तरिंडा तक सड़क निर्माण के लिए 9 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं, जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। पालमपुर से सरीमोलग तक बस सेवा भी शीघ्र आरंभ की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को खेल मैदान के निर्माण के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द ही मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में हाल ही में चार नए चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ नई एक्स-रे मशीन भी स्थापित कर दी गई है। नाहलना में आयोजित जनसभा में खेल मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहलना में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आगामी दो-तीन माह में पानी के टैंक का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने नाहलना में श्मशानघाट के कार्य के लिए 2 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष मीना कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल सहित कई स्थानीय पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
दो माह में डायलिसिस यूनिट शुरू करने की घोषणा अधूरी
जयसिंहपुर नागरिक अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू करने की घोषणा नई नहीं है। इससे पहले 12 जुलाई 2025 में भी मंत्री यादविंद्र गोमा ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दावा किया था कि आगामी दो महीनों के भीतर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट पूरी तरह स्थापित कर दी जाएगी। उस समय उन्होंने बताया था कि इसके लिए करीब 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुका है और तीन मशीनें स्थापित की जानी हैं। हालांकि, इस घोषणा के एक साल बाद भी अस्पताल में यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है।