फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State Congress in-charge Rajni to hold deliberations in Dharamshala for three days.

Kangra News: धर्मशाला में तीन दिन तक मंथन करेंगी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी

Wed, 15 Jul 2026 06:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
State Congress in-charge Rajni to hold deliberations in Dharamshala for three days.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल 15 से 17 जुलाई तक धर्मशाला के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी संगठन की समीक्षा के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। प्रदेश सरकार ने उनके इस दौरे के दौरान उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।
विज्ञापन

रजनी पाटिल 15 जुलाई को दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा धर्मशाला पहुंचेंगी। इसके बाद 16 जुलाई को एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की विशेष मौजूदगी में सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ अहम बैठक होगी। इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

दौरे के अंतिम दिन 17 जुलाई को रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति, वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी। इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की भावी रणनीति तथा प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर गंभीर मंथन होगा। सभी बैठकें समाप्त होने के बाद वह धर्मशाला से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed