{"_id":"69c7e9bb7f3a335d4e040fa9","slug":"students-should-make-people-aware-about-tb-dr-pankaj-kangra-news-c-95-1-ssml1019-226631-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी को लेकर विद्यार्थी लोगों को करें जागरूक : डॉ. पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी को लेकर विद्यार्थी लोगों को करें जागरूक : डॉ. पंकज
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 29 Mar 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
विक्रम बतरा कालेज पालमपुर में कार्यक्रम में भाग लेते छात्रस्त्रोत कालेज
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय में क्षय रोग (टीबी) जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से कई रचनात्मक गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी बोविंद्र कटोच ने टीबी जागरूकता एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, उपचार एवं बचाव के उपायों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज सूद ने कहा कि विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति केवल स्वयं जागरूक ही नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें और स्वास्थ्य से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर जन-जन तक संदेश पहुंचाए। संवाद
Trending Videos