फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sudhir outlines the keys to Dharamshala's development under Vision-2030.

Kangra News: विजन-2030 में सुधीर ने गिनाए धर्मशाला के विकास के सूत्र

Sat, 25 Jul 2026 12:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
Sudhir outlines the keys to Dharamshala's development under Vision-2030.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के तीसरे कार्यकाल के पहले जनरल हाउस में विधायक एवं पदेन पार्षद सुधीर शर्मा ने वर्ष 2030 तक शहर के विकास का विजन पेश किया।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, हरित क्षेत्र और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए निगम को दीर्घकालिक योजना के तहत कार्य करने की सलाह दी।
विधायक ने कहा कि धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने के लिए निगम, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन क्षमता को ध्यान में रखते हुए नए पर्यटन स्थलों का विकास, सौंदर्यीकरण, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, पैदल मार्गों का निर्माण और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में हर घर को सोलर पैनल से जोड़ा जाए, ताकि किसी आपादा के समय भी धर्मशाला में ब्लैक आउट की स्थित न हो। इससे लोगों के पैसे की बचत भी होगी। खड्डों-नालों का तटीकरण कर वहां सैलानियों के लिए अच्छे स्पॉट बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला के ट्रैफिक प्लान के लिए रोडमैप बनाया जाए और जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाए जिसमें जगह की जानकारी के साथ स्पीड लिमिट भी दर्शाई जाए। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, शहीद स्मारक में साउंड और लाइट सिस्टम हो। ईको पार्क बनाए जाएं और खनियारा को हेरिटेज गांव के रूप में विकसित किया जा सके।
शहर में विभिन्न स्थानों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएं। सबसे पुराने कोतवाली बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाए। स्ट्रीट वेडिंग जोन बनाए जाएं और हर एक रेहड़ी को एक ही डिजाइन का बनाया जाए और इसके उनके नाम, फोन नंबर और काउंटर नंबर हो।
इसके अलावा धर्मशाला में सरकारी असुक्षित भवनों को हटाकर वहां नए परिसरों का निर्माण किया जाए। वहीं, डंपिंग साइट को एक साल में खाली कर वहां पार्क का निर्माण हो। सीवरेज की प्लान तैयार किया जाए। विधायक ने नगर निगम को अपनी आय बढ़ाने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी फंडिंग से लगाए गए आईटीएम कैमरों से आने वाली 15 फीसदी कमाई निगम को मिले। इसके अलावा निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए काम करे। इस प्लान पर काम होगा तो आने वाले पांच साल में धर्मशाला की तस्वीर और होगी।
बैठक में विधायक सुधीर शर्मा ने अगले पांच साल के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इस पर कार्य कर धर्मशाला को विकास के पथ पर दौड़ाया जाएगा। साथ ही सभी पार्षदों के सुझाव और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। - शमशेर नैहरिया, मेयर, नगर निगम धर्मशाला

नगर निगम की पहली आमसभा में विधायक सुधीर शर्मा और पार्षदों की ओर से वर्ष 2030 तक विकास की रूपरेखा रखी गई है। इनमें खेल, पर्यटन, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर खेल और पर्यटन के विकास को लेकर सुझाव दिए गए हैं। इनको धरातल पर उतारने के लिए आगे कार्य किया जाएगा। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed