फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Surya Prakash Sharma of Bihar topped the state in the polytechnic entrance examination.

Kangra News: बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा में बिहार के सूर्य प्रकाश शर्मा ने प्रदेशभर में टॉप

Tue, 16 Jun 2026 07:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
Surya Prakash Sharma of Bihar topped the state in the polytechnic entrance examination.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि सोमवार को बहु-तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2026) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा ने 600 में से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, सोलन की कृति कतना (कटना) ने 476 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नालागढ़ की प्रीति चंदेल 438 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बोर्ड सचिव ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन बीते 7 जून को प्रदेश भर में स्थापित 36 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें कुल 4,676 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है, जहां सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed