{"_id":"6a6f60203dfad7f4bb025d5b","slug":"suspicion-of-unethical-activities-assault-on-a-senior-official-of-the-educational-institution-kangra-news-c-95-1-kng1004-248308-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अनैतिक गतिविधियों का संदेह, शिक्षण संस्थान के उच्च अधिकारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अनैतिक गतिविधियों का संदेह, शिक्षण संस्थान के उच्च अधिकारी से मारपीट
Mon, 03 Aug 2026 08:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में स्थित निजी शिक्षण संस्थान के उच्च अधिकारी के साथ दिखी महिला को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि लोगों ने अधिकारी के साथ मारपीट कर डाली। सड़क किनारे कार टकराने के विवाद से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते तूल पकड़ गया। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और कथित अवैध व अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार एक अगस्त को क्षेत्र का ही एक युवक अपने मित्र के घर आया हुआ था और उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही अधिकारी की गाड़ी शिकायतकर्ता की कार से टकरा गई। इससे उसकी कार का इंडिकेटर टूट गया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर हाथापाई हो गई और धक्का लगने से अधिकारी नीचे गिर गए, जिसके बाद वह अपनी कार लेकर रवाना हो गए। इस मारपीट के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि अधिकारी अपने किराये के मकान में किसी महिला के साथ ठहरे हैं और अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद 112 हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पंचायत प्रधान और मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे का ताला खोलकर जांच की तो कमरे के अंदर मौजूद महिला अधिकारी की पत्नी ही निकलीं। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। दस्तावेजों के अनुसार कमरे में मौजूद महिला अधिकारी की पत्नी ही हैं। हालांकि मामले की जांच चल रही है।