सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Swarnlata was given the command of Gyan Vigyan Samiti Dharamshala

Kangra News: स्वर्णलता को सौंपी ज्ञान विज्ञान समिति धर्मशाला की कमान

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Swarnlata was given the command of Gyan Vigyan Samiti Dharamshala
विज्ञापन
-डॉ. संजय चौधरी ने रखा नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव
Trending Videos

-राधा और सरदार परविंदर सिंह को उपप्रधान पद का जिम्मा
----------
संवाद न्यूज एजेंसी
योल (कांगड़ा)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ब्लॉक धर्मशाला की बैठक गुरु रविदास सभागार योल कैंट में हुई। बैठक में जिला कमेटी सदस्य डॉ. संजय चौधरी ने नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा गया। नई कार्यकारिणी में स्वर्णलता को प्रधान, राधा, सरदार परविंदर सिंह को उपप्रधान, मनोज चंदेल को महासचिव, उपेंद्र व रमेश को संयुक्त सचिव तथा सदस्यों के रूप में उमेश, विजय, डॉ. संजय, उर्मिला राणा, राका कॉल, राजेश, अविनाश और नीलेश को शामिल किया गया।
इसके साथ संगठन के इतिहास, कार्यप्रणाली और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई। विजय ने ज्ञान विज्ञान समिति के इतिहास और कांगड़ा जिला में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। राका कॉल ने लोकतांत्रिक संगठनों की कार्यशैली पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज चंदेल ने कहा कि ज्ञान विज्ञान समिति एक जनसंगठन है जिसमें विभिन्न विचारधाराओं के लोग शामिल होकर अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और नशे के खिलाफ मिलकर कार्य कर सकते हैं। 10 रुपये शुल्क देकर कोई भी व्यक्ति संगठन का सदस्य बन सकता है। डॉ. संजय चौधरी ने भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर परमिंदर सिंह, रमेश भनोट, सुखदेव सिंह और उर्मिला राणा ने भी विचार रखे।
निर्णय लिया कि पंचायत चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लीफलेट जारी किए जाएंगे। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया अगली बैठक 8 मई को दाड़ी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed