{"_id":"697e608c94589e5cd0064124","slug":"tb-screening-camps-to-be-held-at-22-places-in-february-kangra-news-c-95-1-kng1002-218369-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फरवरी में 22 जगह लगेंगे टीबी जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फरवरी में 22 जगह लगेंगे टीबी जांच शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को अब और गति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी में रोजाना टीबी जांच शिविर लगाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। दो से 28 जनवरी तक 22 जगह शिविर लगाए जाएंगे। इनमें लोगों की छाती का एक्सरे करके टीबी के लक्षणों का पता लगाया जाएगा। शिविरों का आयोजन टीबी उन्मूलन स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो फरवरी को स्वास्थ्य खंड महाकाल के तहत झिकली भेठ, तीन को भाट्टू, चार को ज्वालामुखी के हिरन और पांच को सिहोरपाईं पंचायत में शिविर लगेगा। छह को तियारा के तहत बीरता, सात को भवारना के तहत परौर खास, नौ को शाहपुर के तहत मनेढ़, 10 को नगरोटा बगवां के तहत वराई में शिविर लगेगा। 11 को शाहपुर के तहत रामनगर, 13 को तियारा के तहत घुरकड़ी खास, 16 को नूरपुर के तहत छतरोली और 17 को रोड़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 18 को शाहपुर के तहत रेहलू खास, 19 को ऊपरली अनसुई, 20 को थुरल के तहत लोअर लंबागांव, 21 को जगरूपनगर, 23 को गोपालपुर के तहत आवेरी, 24 को घुग्गर में शिविर लगाया जाएगा। 25 को नगरोटा सूरियां के तहत बाग, 26 को धियाल, 27 को नगरोटा बगवां के तहत तंगरोटी खास और 28 को ऊपरली मंझेठली में शिविर लगाकर लोगों के मौके पर छाती के एक्सरे कर टीबी की जांच की जाएगी।
फरवरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 स्थानों पर टीबी जांच शिविरों का आयोजन कर लोगों की जांच की जाएगी। अगर कोई पंचायत अपने क्षेत्र में शिविर लगवाना चाहती है तो वह संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. राजेश सूद, टीबी उन्मूलन एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा
Trending Videos