{"_id":"6a60d67f4a60b3b9ec0a25a0","slug":"the-chief-minister-is-initiating-a-dangerous-tradition-of-political-vendetta-bikram-kangra-news-c-95-1-kng1045-246295-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री शुरू कर रहे है राजनीतिक प्रतिशोध की खतरनाक परंपरा : बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री शुरू कर रहे है राजनीतिक प्रतिशोध की खतरनाक परंपरा : बिक्रम
Thu, 23 Jul 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर दर्ज विजिलेंस मामले को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि बदले की भावना का शासन चल रहा है। विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के मामलों पर सरकार मौन है।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत राजनीतिक परंपरा शुरू कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए घातक है। देहरा उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों के खातों में 50-50 हजार रुपये डालने की गंभीर शिकायतों पर कोई निष्पक्ष जांच या कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत होशियार सिंह के पारिवारिक विषय को आधार बनाकर विजिलेंस मामला दर्ज कर दिया गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि 50 हजार रुपये बांटने के मामले की जांच क्यों नहीं हुई और व्यक्तिगत मामलों में तत्काल कार्रवाई क्यों की जा रही है।