{"_id":"6a67bb17206e60e8a60704f5","slug":"the-decision-regarding-the-bdc-chairperson-and-vice-chairperson-in-dehra-will-be-taken-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1024-247124-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा में बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कल होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा में बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कल होगा फैसला
Tue, 28 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पंचायत समिति (बीडीसी) देहरा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 29 जुलाई को तय हो गए हैं। चुनाव की आधिकारिक घोषणा होते ही क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पंचायत समिति पर अपना कब्जा जमाने के लिए गोटियां बिठाने में जुट गए हैं। 23 सदस्यीय समिति में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 12 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।
एसडीएम देहरा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह चुनाव 29 जुलाई को सुबह 11 बजे देहरा स्थित पंचायत समिति हॉल में आयोजित विशेष बैठक के दौरान करवाया जाएगा। बैठक में सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य भाग लेंगे। प्रशासन की ओर से सभी निर्वाचित सदस्यों को बैठक संबंधी औपचारिक नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
23 सदस्यीय देहरा पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मुकाबला इस बार बेहद रोचक माना जा रहा है। एक ओर जहां भाजपा अपने पास स्पष्ट बहुमत होने का दावा ठोक रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पंचायत समिति की सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। दोनों ही दलों के प्रमुख नेता निर्वाचित सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में उभरे नए राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते समीकरणों का सीधा असर इस चुनाव पर पड़ सकता है। ऐसे में चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 29 जुलाई को आने वाले चुनाव परिणाम न केवल देहरा पंचायत समिति की सत्ता तय करेंगे, बल्कि आगामी समय के लिए क्षेत्र की भावी राजनीतिक दिशा भी तय करेंगे। यही वजह है कि इस समय पूरे कांगड़ा जिले की निगाहें देहरा के इस चुनावी घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।