फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The doctor reached the cowshed after crossing a raging ravine.

Kangra News: उफनती खड्ड को पार कर गोशाला तक पहुंचे डॉक्टर

Thu, 09 Jul 2026 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The doctor reached the cowshed after crossing a raging ravine.
ख़ब्बल हार गौशाला यहां खड्ड पर पुल न होने से चारा व अन्य सुविधाएं बरसात में धराशाई हो जाती हैं,
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जवाली के हार खब्बल स्थित श्री मणि महेश गोशाला में करीब 300 बेसहारा पशुओं का जीवन इन दिनों खक्कोड़ खड्ड के कारण संकट में है। खड्ड पर पुल न होने से बरसात में स्टाफ और डॉक्टरों की टीम को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ रही है। पानी के तेज बहाव के कारण कई बार पशुओं को समय पर चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

गोशाला कमेटी के रामनाथ शर्मा, नरेंद्र पिंकी, अवतार सिंह, पवन जट्ट और उषा देवी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि चार दिन पहले बीमार पशुओं के लिए बुलाई गई 1962 मोबाइल वेटनरी एंबुलेंस खड्ड में पानी होने के कारण बिना इलाज किए लौट गई। बुधवार को भी फार्मासिस्ट को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और कृषि मंत्री चंद्र कुमार को पिछले एक वर्ष से कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमेटी ने शीघ्र पुल निर्माण की मांग की है। उधर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि एस्टीमेट बनवाकर पुल निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया जल्द अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

ख़ब्बल हार गौशाला यहां खड्ड पर पुल न होने से चारा व अन्य सुविधाएं बरसात में धराशाई हो जाती हैं,

ख़ब्बल हार गौशाला यहां खड्ड पर पुल न होने से चारा व अन्य सुविधाएं बरसात में धराशाई हो जाती हैं,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed