फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Municipal Corporation will construct toilets at 10 locations.

Kangra News: नगर निगम 10 जगह बनाएगा शौचालय

Tue, 28 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will construct toilets at 10 locations.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने शहर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले चरण में 10 स्थानों पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का कार्य जारी है। नगर निगम के अनुसार कोतवाली बाजार स्थित गांधी वाटिका के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूरा कर इसे शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने फूड कोर्ट मार्केट के निकट नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वहीं, दाड़ी और शीला चौक में बने सार्वजनिक शौचालयों के सुधार के साथ वहां भी उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

नगर निगम ऐसे स्थानों का चयन कर रहा है जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है। भूमि चिह्नित होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। निगम का मानना है कि इन शौचालयों के बनने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी। लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और खुले में शौच जैसी समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

---------
नगर निगम धर्मशाला की ओर से 10 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है। इनमें कोतवाली बाजार की गांधी वाटिका का सार्वजनिक शौचालय शुरू कर दिया गया है। ऐसे स्थानों पर उपयुक्त भूमि तलाशी जा रही है जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही अधिक है तथा सार्वजनिक शौचालयों की आवश्यकता है।-जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

— जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed